चुनाव

चंपावत उपचुनाव: नैनीताल विधायक सरिता ने बनबसा में सीएम धामी के लिए जुटाया समर्थन 


आगामी 31 मई को चंपावत में उप चुनाव होने जा रहे हैं। जिसमे भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नैनीताल विधानसभा की विधायक सरिता आर्य भी बीते एक माह  से चंपावत के ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर समर्थन उठा रही हैं।
आज बनबसा के चंदनी ग्राम व आनंदपुरी ग्राम में नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्य पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शांति मेहरा,नैनीताल मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोज जोशी, बनबसा मंडल के सावन, बनबसा  प्रभारी महिमन कन्याल बूथ अध्यक्ष फूलचंद, रजनी देवी, रजनीश आर्य व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी के लिए चुनाव प्रचार कर जन समर्थन जुटाया।
वही विधायक सरिता आर्य ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के विकास कार्यों से चंपावत की जनता काफी प्रभावित है और आगामी 31 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी चंपावत से भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ दो अक्टूबर कृष्ण पक्ष की अमावस्या को विसर्जन:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी
To Top

You cannot copy content of this page