चुनाव

चंपावत उपचुनाव: विधायक सरिता व निवर्तमान विधायक गहतोड़ी ने जनसभा को किया संबोधित


चम्पावत उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी मंडल टनकपुर शक्ति केंद्र छिनी गोट में टनकपुर मंडल के अध्यक्ष पूरन सिंह मेहरा की अध्यक्षता में एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी व नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने जनता को संबोधित कर प्रत्याशी पुष्कर धामी के लिए समर्थन जुटाया। 
विधायक सरिता ने कहा कि आज उत्तराखंड में एक कर्मठ युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मुकेश जोशी ने किया गया।
इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, बेतालघाट मंडल के अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा, पूर्व नैनीताल मंडल  अध्यक्ष मनोज जोशी,डॉ भुवन चंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आज है पार्श्व परिवर्तनी एकादशी:भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का है विधान: ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी
To Top

You cannot copy content of this page