चुनाव

चंपावत उप चुनाव: भाजपा महिला मोर्चा ने संभाली प्रचार की कमान

नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने कहा कि उत्तराखंड व चंपावत के समग्र विकास के लिये पुष्कर सिंह धामी को जीत दिलवाना जरूरी है जिसमें महिलाओं की भागीदारी अहम है।

मंडल अध्यक्ष बेतालघाट व टनकपुर मंडल सह संयोजक प्रताप बोहरा ने कहा: मंडल बनबसा व शक्ति केंद्र भजनपुर में महिला मोर्चा की बैठक कर CM धामी को जिताने का लिया गया संकल्प

मंडल अध्यक्ष बेतालघाट प्रताप बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि बनबसा व भजनपुर में आयोजित बैठक में नैनीताल विधायक व टनकपुर महिला मोर्चा मंडल चुनाव प्रभारी सरिता आर्या व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व टनकपुर महिला मोर्चा मंडल चुनाव संयोजक शांति मेहरा ने महिला मोर्चे के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिये और सीएम धामी को भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया।

महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा द्वारा सभी महिला मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री व पदाधिकारियों को प्रचार प्रसार की रणनीति व गुण बताएं। साथ ही घर घर प्रचार प्रसार करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी मेला:ठेकदार का मानवीय चेहरा देख दुकानदार हुए भावुक:देखे वीडियो

वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष बेतालघाट प्रताप बोहरा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सीएम धामी के कार्यो की सराहना हो रही है उसका असर उप चुनाव में भी दिख रहा है और चंपावत की जनता का भरपूर समर्थन भाजपा को मिल रहा है ऐसे में सीएम धामी उप चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कर इतिहास रचेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लीला मंगला, जिला महामंत्री विद्या जकुरिया,
मंडल अध्यक्ष टनकपुर हंसा जोशी,
मंडल महामंत्री अनीता देवी
बैठक में भारतीय जनता पार्टी मंडल बेतालघाट के अध्यक्ष व टनकपुर मंडल सह संयोजक

प्रताप सिंह बोहरा, नैनीताल नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ भुवन चंद्र आर्य आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

To Top

You cannot copy content of this page