चुनाव

चंपावत उपचुनाव: भीमताल विधायक कैड़ा ने बस्टिया,गूठ,धौन,सायली और बडोली के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

चंपावत उपचुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ता चुनाव अभियान में जुड़ चुके हैं। वहीं भीमताल विधानसभा के विधायक राम सिंह कैड़ा भी काफी लंबे समय से चंपावत में डेरा डाले हुए हैं। और भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।
आज भी भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने स्वाला शक्ति संयोजक केंद्र के बस्टिया,गूठ,धौन,सायली और बडोली के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक की बैठक में आगामी चुनावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श कर चुनावी रूपरेखा तय की गई जिसके बाद विधायक कैड़ा ने क्षेत्र में चुनाव प्रचार भी किया और और भजापा प्रत्याशी पुष्कर धामी के लिए समर्थन जुटाया।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानियत की मिसाल नंदा देवी महोत्सव:डोला भृमण में मुस्लिम भाइयों ने भी की सेवा
To Top

You cannot copy content of this page