राजनीति

चंपावत उपचुनाव:धूरा मण्डल के पचनई व खटोली गांव में सीएम के लिए भीमताल विधायक कैड़ा ने किया चुनाव प्रचार

आगामी 31 मई को चंपावत में उप चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें भाजपा प्रत्याशी वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी है और उनके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है वहीं भीमताल विधानसभा के विधायक राम सिंह कैड़ा भी काफी लंबे समय से चंपावत में डेरा डाले हुए हैं और पुष्कर धामी के लिए चुनाव प्रचार अभियान कर रहे हैं।

आज आज कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने चम्पावत विधानसभा के धूरा मण्डल के पचनई और खटोली गांव में पुष्कर धामी के लिए घर-घर जाकर समर्थन जुटाया। कैड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यो के चलते चंपावत की जनता उनसे काफी प्रभावित है और आगामी 31 मई को धामी भारी मतों से जीत दर्ज करने जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  शाम भजनों की गूंज से गूंजा ताकुला, दिन में भंडारे का आयोजन

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष गुमान सिंह बोरा,प्रवासी प्रभारी त्रिलोक बडौला,के एन तिवारी, प्रताप सिंह महराना,बालम बोहरा,दीवान सिंह,सुन्दर सिंह बोहरा, व भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page