चुनाव

चंपावत उपचुनाव: बनबसा में भाजपा ने बनाई रणनीति प्रत्याशी धामी को जिताने का लिया संकल्प

चम्पावत उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी मंडल बनबसा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्य भी मौजूद रही। बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विधायक सरिता ने कहा कि आज उत्तराखंड में एक कर्मठ युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है। और आगामी 31 मई को चंपावत की जनता भारी मतों से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भारी मतों से विजयी बनाने जा रही है।
इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू चौधरी,पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, बेतालघाट मंडल के अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा, पूर्व नैनीताल मंडल  अध्यक्ष मनोज जोशी,डॉ भुवन चंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा लौटी अपने ससुराल,मां के जयकारों से गुंजायमान हुई सरोवर नगरी,24 कैरेट शुद्ध सोने की गहनों से हुआ मां का श्रृंगार
To Top

You cannot copy content of this page