धर्म-संस्कृति

शनि मंदिर के स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन

नैनीताल।शनिवार को नगर के ठंडी सड़क स्थित शनि देव मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान मन्दिर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। सुबह ब्रह्ममूर्त में शनिदेव स्नान तत्पश्चात पंचानकर्म, कलश विधान, नवग्रह पूजन, शनिदेव पूजन, हवन, सुन्दर कांड के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया,जिसमे सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों सहित सैलानियों में भी प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर के व्यवस्थापक हेमचद्र जोशी ने बताया कि मंदिर में प्रातः विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के बाद दोपहर में सुंदरकांड भजन कीर्तन तथा उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के छात्रों ने पौधारोपण के लक्ष्य को किया पार

इस दौरान मुख्य अचार्य भगवती प्रसाद जोशी, पुजारी जगदीश चंद जोशी, विनोद बेलवाल, मुख्य यजमान वन विभाग डॉ. कपिल, ईश्वर तिवारी, होटल एसोसिएशन दिग्विजय सिंह बिष्ट, विनोद जोशी, पारस जोशी, सुमन साह, मुन्नी भट्ट, मंजू रौतेला, उमेश चंद, प्रदीप कोरंगा, सुनील समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

To Top

You cannot copy content of this page