दुर्घटना

सुयालखेत के समीप कीचड़ में फंसा कैंटर । कई घंटे जाम लगा रहा।

गरमपानी: बीती रात हुई बारिश ने पहले से बदहाल पड़े हाईवे पर यात्रियों की परेशानियां और बढ़ा दी है।
हाईवे जगह जगह किचड़ में तब्दील हो गया। जिससे हाइव में दिन भर कीचड़ में कई वाहन फसते रहे और वाहन सवार धक्का लगाकर वाहन निकलते रहे।

वहीं अल्मोडा से हल्द्वानी की तरफ जा रहा कैंटर संख्या यूके04सीबी3221 सुयालखेत के समीप किचड़ में फंस गया।चालक विरेन्द्र ने वाहन को निकालने का प्रयास किया पर सफल नही हो सका। कैंटर के हाईवे के बीचोंबीच फंसने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ध्येय संस्था की संस्थापक पूजा जोशी ने छात्रों व महिलाओ को निशुल्क वितरित किए कंप्यूटर व सिलाई मशीनें

जिसके चलते लोडर मशीन की सहायता से कैंटर को किनारे लगाया गया तब जाकर बमुश्किल आवाजाही सुचारु सकी।

To Top

You cannot copy content of this page