राजनीति

हल्द्वानी में काबीना मंत्री धन सह रावत का भव्य स्वागत

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हल्द्वानी में दो दिवसीय जिला प्रवास कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि चिकित्सा स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा,  उच्च व विद्यालयी शिक्षा, सहकारिता विभाग मंत्री,  धन सिंह रावत मौजूद रहे

बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा की गई, बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई  कार्यक्रम में नैनीताल विधानसभा के प्रभारी  कैलाश शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट,  विधायक  सरिता आर्या व पदाधिकारी और मंडलों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि द्वारा आगामी कार्यक्रम के बारे में बताया गया, और केंद्र सरकार  राज्य सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याण योजना के बारे में जानकारी दी, तत्पश्चात  कार्यक्रम में  मंत्री द्वारा नैनीताल जिले के सभी पदाधिकारियों से और मंडल अध्यक्षों , से  क्षेत्र में हो रहे समस्याओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी ली।  प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया, संगठन को  मजबूत करने एवं बूथ स्तर तक केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा  चलाई गई ,जन कल्याणी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने की बात कही गई वही नैनीताल विधानसभा की विधायक सरिता आर्या द्वारा क्षेत्र के तमाम समस्याओं को और स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहकारिता विभागों के कई समस्याओं से धन सिंह रावत को स्वागत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जमीयत उलेमा-ए-हिंद शहर नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन
To Top

You cannot copy content of this page