कुमाऊँ

ब्रेकिंग तीन माह से नही मिला वेतन पर्यावरण मित्रों ने किया ईओ का घेराव,हुई तीखी बहस


नैनीताल। वेतन व एरियल की मांग को लेकर नगर पालिका नैनीताल के पर्यावरण मित्रों द्वारा अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार का घेराव किया गया।
बुधवार को महासचिव सोनू सहदेव के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों द्वारा वेतन व एरियल की मांग को लेकर ईएओ अशोक कुमार वर्मा का घेराव किया गया।
महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कि बीते तीन माह से कर्मचारियों को वेतन नही मिला है, जिसके चलते कर्मचारियों के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उंन्होने कहा कि बिना कटौती के एरियल और वेतन दिया जाए अन्यथा कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे।
अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारियों की कोई सुध नही ले रहा है, कर्मचारियों के परिजनों रोटी का संकट भी मंडराने लगा है, बच्चो की स्कूल की फीस जमा नही कर पा रहे है, जिससे बच्चो के भविष्य पर भी खतरा मंडराने लगा है।कर्मचारियों से तीन गुना काम लिया जा रहा है, और वेतन नही दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ध्येय संस्था की संस्थापक पूजा जोशी ने छात्रों व महिलाओ को निशुल्क वितरित किए कंप्यूटर व सिलाई मशीनें
To Top

You cannot copy content of this page