कुमाऊँ

ब्रेकिंग: बेतालघाट दोपहर में ही तेंदुए ने महिला को किया लहूलुहान,अन्य महिलाओं की बहादुरी से बची जान,पूर्व सरपंच तारा भंडारी ने पिंजरा लगाने की करी मांग

बेतालघाट। क्षेत्र में लगातार तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब हाथ लगाए बैठे भागने घास काटने गई महिला पर हमला बोल दिया।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर तीन बजे चापड़ निवासी मोहन चंद्र उप्रेती की पत्नी कमला उप्रेती अन्य महिलाओं के साथ रोपा रोड के समीप घास काटने गयी थी, तभी अचानक घात लगाए बैठे तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया और महिला को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। घायल महिला की चीख सुनकर अन्य महिलाएं भागती हुई बाघ की ओर गई तो बाघ महिला को घायल कर भाग गया। जिसके बाद आनन-फानन में महिलाएं घायल को अस्पताल लेकर आए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शाम भजनों की गूंज से गूंजा ताकुला, दिन में भंडारे का आयोजन

घायल कमला की जान बचाने में कविता देवी जीवंती देवी प्रभा देवी तारा देवी महिलायें थी। वही पूर्व सरपंच तारा भंडारी द्वारा तत्काल वन विभाग के रेंजर को सूचित किया गया हैओर पिंजरा लगाने की माँग की गयी है।कहा कि अगर पिंजरा नही लगाया जाता है समस्त गाँववासियों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

To Top

You cannot copy content of this page