कुमाऊँ

ब्रेकिंग तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज पर्यावरण मित्र करेंगे गुरुवार से कार्य बहिष्कार

नैनीताल। वेतन व एरियल की मांग को लेकर नगर पालिका नैनीताल के पर्यावरण मित्रों द्वारा अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार का घेराव किया गया।
बुधवार को महासचिव सोनू सहदेव के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों द्वारा वेतन व एरियल की मांग को लेकर ईएओ अशोक कुमार वर्मा का घेराव किया गया।
महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कि बीते तीन माह से कर्मचारियों को वेतन नही मिला है, जिसके चलते कर्मचारियों के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उंन्होने कहा कि बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसके बाद गुरुवार से सभी पर्यावरण मित्र वेतन नहीं मिलने तक कार्य बहिष्कार करेंगे।
अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारियों की कोई सुध नही ले रहा है, कर्मचारियों के परिजनों रोटी का संकट भी मंडराने लगा है, बच्चो की स्कूल की फीस जमा नही कर पा रहे है, जिससे बच्चो के भविष्य पर भी खतरा मंडराने लगा है।कर्मचारियों से तीन गुना काम लिया जा रहा है, और वेतन नही दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य शिविर को लेकर ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की बैठक
To Top

You cannot copy content of this page