चुनाव

ब्रेकिंग भीमताल विधानसभा:32 भाजपा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को किया गया निष्कासित

भटके हुए कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत भीमताल प्रभारी समीर आर्य
भीमताल। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भीमताल रामगढ़,ओखलकांडा व धारी के 32 पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में पाए जाने पर 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।


भीमताल विधानसभा के प्रभारी समीर आर्य ने बताया कि भीमताल मंडल के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र कर्नाटक, रामगढ़ मंडल उपाध्यक्ष गोपाल ढेला, धारी मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत, जिला उपाध्यक्ष रघुवर दत्त जोशी सहित 32 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। वही समीर आर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी अनुरोध किया है कि वे लोग दूसरे के बहकावे में ना आएं और एकजुट होकर एक बार फिर से उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनाने का काम करें

यह भी पढ़ें 👉  कूर्मांचल बैंक की 42वीं साधारण वार्षिक बैठक कुल व्यवसाय 3.866.67 करोड़ शुद्ध लाभ 23.1करोड़

To Top

You cannot copy content of this page