कुमाऊँ

संत निरंकारी मिशन द्वारा चलाया गया ब्रह्द स्वच्छता अभियान,अलग-अलग राज्यों से आए 1500 स्वयंसेवकों ने पूरे नगर में की सफाई

नैनीताल। सोमवार विश्व पर्यावरण दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत निरंकारी मिशन द्वारा पूरे नैनीताल में स्वच्छता अभियान चलाया इस दौरान करीब 1500 सेवकों वह नगरपालिका की टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों से कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया।आगे पढ़ें

सोमवार को डीएसए से मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी व नगर पलिका अधिशाशी अधिकारी अलोक उनियाल का संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन  के चेयरमेन आरके कपूर व संत निरंकारी मिशन  जसपुर जोन के जोनल इंचार्ज राज कपूर व बरेली जोन के जोनल इंचार्ज संजीव कुमार का स्वागत किया।जिसके बाद  स्वयंसेवकों द्वारा प्रार्थना की गई और अतिथियों ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद करने का आह्वान किया जिसके बाद अलग-अलग टोलियों में स्वयंसेवक नगरपालिका टीम के साथ नगर के विभिन्न स्थानों में स्वच्छता अभियान के लिए रवाना हो गए और दोपहर तक नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़ा एकत्रित किया गया तथा उसका निस्तारण किया गया।आगे पढ़ें

पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने मिशन की प्रसंशा की इस पर्यावरण दिवस के मौके  पर उन्होंने कहा कि ये मिशन मानव सेवा के लिए हमेशा आगे रहता है,कहा कि जितने भी इस मिशन से जुड़े हुए भक्त है व निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के प्रति हमेशा प्रयासरत  रहते है और उन्होंने कहा कि इस मिशन को कोटि कोटि धन्यवाद करता हूँ की आज इस पर्यावरण दिवस पर पुरे नैनीताल शहर की सफाई करके शहर को हराभरा और सौंदर्यीकरण बनाने में मिशन ने भरपूर सहयोग किया और आशा करता हूँ कि आगे भी यह मिशन मानव कल्याण सेवाओं के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।आगे पढ़ें…..

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिन पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमेन आर के कपूर  ने बताया कि मिशन के युवा स्वयंसेवक ‘बीट प्लास्टिक पोल्युशन’ की थीम पर नुक्कड़ नाटिकाओं नुक्कड़-नाटक का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण संकट के प्रति जागरूक किया।नो प्लास्टिक यूज, बीट एयर पॅाल्यूशन, स्वच्छता और वृक्षारोपण के इस संदेश पर ज़ोर देने के लिए सभी स्वयंसेवक तख्तियां एवं बैनर का उपयोग कर मानव श्रृंखला बनायीं गयी । साथ ही हिल स्टेशन पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु कपड़ो के थैलों का वितरण भी किया गया।

ठंडी सड़क में स्वच्छता अभियान का निरीक्षण करते पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी व ईओ आलोक उनियाल
To Top

You cannot copy content of this page