चुनाव

ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी ने सूपी व सतबुंगा में निर्दलीय प्रत्याशी लाखन नेगी के लिए जुटाया समर्थन

महिलाओं का मिल रहा है भारी संख्या में समर्थन

14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी जनप्रतिनिधि चुनाव प्रचार अभियान में जुड़ चुके हैं वहीं रामगढ़ ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख लाखन सिंह नेगी भी भीमताल विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। और ग्रामीण क्षेत्रों में खूब पसीना बहाते हुए दिखाई दे रहे हैं अब उनके प्रचार प्रसार में उनकी पत्नी व रामगढ़ ब्लॉक की वर्तमान ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी भी उतर चुकी हैं।

आज रामगढ़ ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी ने रामगढ ब्लॉक के सूपी व सतबुंगा में महिलाओं के अलग अलग समूहों के साथ बैठक की। और निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी के लिए समर्थन जुटाया पुष्पा नेगी ने कहा है कि अपनी सामाजिक छवि के चलते लाखन सिंह नेगी को ग्रामीणों का काफी सहयोग मिल रहा है वहीं महिलाएं भी नहीं बढ़-चढ़कर नेगी के साथ आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आज है पार्श्व परिवर्तनी एकादशी:भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का है विधान: ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी
To Top

You cannot copy content of this page