चुनाव

ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी ने बोहराकोट में निर्दलीय प्रत्याशी लाखन नेगी के लिए जुटाया समर्थन

आज रामगढ़ ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी ने 57-विधानसभा भीमताल के चुनाव के मद्देनजर ब्लॉक रामगढ़ के बोहराकोट में महिलाओं के अलग अलग समूहों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को बताया कि रामगढ़ ब्लॉक आज विकास के मामले में जिले में अग्रणीय है। इसमें हमारी महिला समूहों का भी योगदान है। यहाँ की महिलाओं आज के समय में आत्मनिर्भर है। 
पुष्पा नेगी ने बताया कि इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक महिलाओं के समूहों ने अपना पूर्ण समर्थन निर्दलीय विधायक प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी को दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:नैनीझील में डूबती महिला की नाव चालक ने बचाई जान:देखे वीडियो
To Top

You cannot copy content of this page