चुनाव

रामगढ़ ब्लॉक में ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी ने निर्दलीय प्रत्याशी लाखन नेगी के लिए मांगे वोट

लाखन सिंह नेगी को मिल रहा है महिलाओं का समर्थन: ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी

14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी जनप्रतिनिधि चुनाव प्रचार अभियान में जुड़ चुके हैं वहीं रामगढ़ ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख लाखन सिंह नेगी भी भीमताल विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। और ग्रामीण क्षेत्रों में खूब पसीना बहाते हुए दिखाई दे रहे हैं अब उनके प्रचार प्रसार में उनकी पत्नी व रामगढ़ ब्लॉक की वर्तमान ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी भी उतर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की राजनीति सबसे निम्न स्तर की:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य

आज रामगढ़ ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी ने रामगढ ब्लॉक के दाडीमा में महिलाओं के अलग अलग समूहों के साथ बैठक की। और निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी के लिए समर्थन जुटाया पुष्पा नेगी ने कहा है कि अपनी सामाजिक छवि के चलते लाखन सिंह नेगी को ग्रामीणों का काफी सहयोग मिल रहा है वहीं महिलाएं भी नहीं बढ़-चढ़कर नेगी के साथ आ रहे हैं।

To Top

You cannot copy content of this page