राजनीति

भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विशिष्ट व्यक्तियों से की मुलाकात

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मण्डल द्वारा  महा जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क कार्यक्रम के केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट व कार्यक्रम संयोजक दयाकिशन पोखरिया के नेतृत्व में नगर के विभिन्न प्रबुद्ध व पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के आवास में जाकर जन संपर्क अभियान चलाया। जन संपर्क अभियान के तहत पद्मश्री श्री अनूप साह, पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व जूनियर इंडिया हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके नरेंद्र सिंह बिष्ट,ललित साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष तल्लीताल मारुति नंदन साह, मां नैना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन सहित अन्य सामाजिक संगठनों के लोगो से संपर्क कर केंद्र सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  सड़क में मिट्टी के ढेर ने ले ली थी नैनीताल घूमने आए पांच छात्रों के की जान

इस दौरान प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गोपाल सिंह रावत,अरविंद सिंह पडियार,महामंत्री मोहित लाल साह,सभासद मनोज साह जगाती,सभासद मनोज जोशी,भानु पंत,भूपेंद्र सिंह बिष्ट,विमला अधिकारी, जीवंती भट्ट,मनोज कुमार,रोहित भाटिया,विक्रम रावत, संतोष कुमार,दीपिका बिनवाल,कविता साह गंगोला आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page