राजनीति

भाजपा का स्थापना दिवस धारी में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

धारी। भारतीय जनता पार्टी मंडल धारी मे स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए।इस दौरान एक गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने की।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख धारी आशा रानी व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक पार्टी कैसे 2 सांसदों  से 303 सांसदों वाली पार्टी बनी जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी वाजपेई लालकृष्ण आडवाणी ने कैसे पार्टी को आगे बढ़ाया व आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।ब्लॉक प्रमुख आशा रानी ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों  के बारे में जानकारी दी 

यह भी पढ़ें 👉  पितृपक्ष प्रारंभ: तर्पण व पिंडदान की पूरी कहानी ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी की जुबानी

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संजय नयाल ने किया। कार्यक्रम में  वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल सिंह चंदन बिष्ट सरोज आर्य प्रकाश चंद नानू प्रमोद बेलवाल नारायण सिंह मोहन सिंह गणेश कुलोरा हरीश नयाल दीवान सिंह बिष्ट भवान  सिंह  उमा बिष्ट कृष्ण चंद्र ईश्वर सिंह राम सिंह जितेंद्र प्रसाद नारायण लाल नारायण सिंह नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page