राजनीति

भाजयुमो गरमपानी मंडल द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तीन कार्यकर्ताओं को किया निष्कासित

गरमपानी: भाजपा युवा मोर्चा गरमपानी मंडल द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार प्रसार किया उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निस्कासित कर दिया गया है।

भाजयुमो गरमपानी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश रजवार की संस्तुति एवं भाजपा गरमपानी मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, महामंत्री देवेंद्र सिंह बोहरा एवं सभी मोर्चा के अध्यक्षों और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर युवा मोर्चा गरमपानी मंडल के तीन पदाधिकारियों को पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक सरिता ने बताया भाजपा की डबल इंजन सरकार का फायदा

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा महामंत्री मनोज भंडारी, युवा मोर्चा मंत्री प्रमोद गुणवंत व युवा मोर्चा मंत्री पुरन बिष्ट ने चुनाव के दौरान अपनी पार्टी को छोड़कर अन्य राजनीतिक पार्टियों का साथ दिया, जनसभाएं की, सदस्यता ग्रहण की और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टियों का चुनाव प्रचार प्रसार किया। जिस कारण भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उन कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारी रोष व्यक्त किया।
जिसके चलते भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष की संस्तुति और सभी मंडल कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर चुनाव के दौरान पार्टी के विरुद्ध गतिविधियों में लिप्त पदाधिकारियों को भाजपा युवा मोर्चा से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

To Top

You cannot copy content of this page