राजनीति

गरमपानी में भाजपा कार्यसमिति की बैठक:विधायक सरिता ने कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की रीढ़ की हड्डी

गरमपानी में हुआ मंडल कार्यसमिति का आयोजन, विधायक ने कहा भाजपा कार्यकर्ता है पार्टी की रीढ़ की हड्डी, सरकार व आम जन के बीच करते है सेतु का कार्य।

गरमपानी: सोमवार को महिला सभागार गरमपानी में मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य व पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

वहीं मुख्य अथितियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वृद्धावस्था पेंशन, अटल योजना, स्टार्टअप इंडिया, उज्वला योजना, भरष्टाचार कम करने, रोप वे के निर्माण, जरूरतमंद को तीन सिलेंडर मुफ्त आदि जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी है। साथ ही विधायक सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और यहां कार्यकर्ता को सबसे बड़ा स्थान दिया जाता है उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में केंद्र के चुनाव भी होने जा रहे हैं इसलिए सभी भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनहित के लिए कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों के विषय में आमजन को जानकारी देनी है। विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है जो सरकार व आमजन के बीच एक सेतु की तरह कार्य करते है।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानियत की मिसाल नंदा देवी महोत्सव:डोला भृमण में मुस्लिम भाइयों ने भी की सेवा

पूर्व मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करना जरूरी है। हर बूथ में कार्यक्रम करना जरूरी है। साथ ही पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने कहा कि इस वक्त कई आंतरिक व बाहरी चुनौतियां देश के सामने खड़ी है मिशन 2024 के लिए हमें आज से ही तैयारी करनी होगी और एक मजबूत सरकार बनानी होगी जो इन सभी चुनौतियों का डटकर सामना कर सके। एक मजबूत कार्यकर्ता ही सरकार की नींव होता है, अगर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो उसका कारण सिर्फ और सिर्फ उसके कर्मठ कार्यकर्ता हैं।

साथी गजराज बिष्ट ने कहा कि गरमपानी के कुछ बूथों में हमारा प्रदर्शन अपेक्षाकृत उतना अच्छा नहीं रहा। हमें उससे प्रेरणा लेते हुए 2024 के लिए फिर से कमर कसनी है और जीतना है। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ तक और बूथों से घर घर तक पहुंचाना हमारा प्रथम कर्तव्य होना चाहिए।
जिसके चलते पूर्व मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के हित में कार्य करने का आह्वाहन किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, मंडल प्रभारी हरीश भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, महामंत्री देवेंद्र सिंह बोहरा व गरमपानी मंडल के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page