भीमताल। बीते रोज मतगणना के बाद सभी प्रत्याशियों के राजनैतिक भविष्य का फैसला हो चुका है और भाजपा एक बार फिर से उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
भीमताल विधानसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा ने जीत दर्ज की है जिसके बाद आज भीमताल में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर जश्न मनाया और मिष्ठान वितरण किया तथा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा का स्वागत किया गया।
राम सिंह खेड़ा ने कार्यकर्ताओं व भीमताल विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की लगन मेहनत व जनता के आशीर्वाद से उन्होंने जीत दर्ज की है, तथा वह अगले पांच साल के कार्यकाल में भीमताल मैं विकास की गति को तेजी देंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
