धर्म-संस्कृति

बेतालघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर को किया याद

बेतालघाट ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूम धाम से मनाई गई बाबा साहेब की 131 वीं जयंती, फरसौली में अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

बेतालघाट: बेतालघाट मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा के नेतृत्व में धूमधाम से बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ भुवन चंद्र आर्य मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉ आर्य व मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वहीं डॉ भुवन आर्य ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब नई तकनीक के इस्तेमाल के पक्षधर रहे उन्होंने पहले संसदीय चुनाव के घोषणा पत्र में ही कहा था कि खेती में मशीनों का प्रयोग होना चाहिए। भारत में अगर खेती के तरीके आदिम बने रहेंगे तो कृषि कभी भी समृद्धि नहीं हो पाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समानता को लेकर काफी प्रतिबद्ध थे और उनका मानना था कि समानता का अधिकार धर्म और जाति से ऊपर होना चाहिए प्रत्येक व्यक्ति को विकास का समान अवसर मिलना चाहिए। बाबासाहेब ने भारतीय नारी और पुरुषों को बराबरी के अधिकार दिए भारतीय समाज में लैंगिक असमानता को खत्म करने के लिए उन्होंने संविधान में लिंग आधारित भेदभाव की मनाही की व्यवस्था दी।

यह भी पढ़ें 👉  ध्येय संस्था की संस्थापक पूजा जोशी ने छात्रों व महिलाओ को निशुल्क वितरित किए कंप्यूटर व सिलाई मशीनें

इसी के साथ डॉ आर्य ने कहा कि बाबा साहेब के बताएं पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। जिससे समाज को आगे बढ़ाया जा सकता हैं।

वहीं कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ भुवन आर्य को कार्यकर्ताओं ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संयोजक लीला लोहीया,सह संयोजक विजय, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा, पुर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज जोशी,तारा पलडीया , महिला मोर्चा अध्यक्ष चम्पा जलाल,दिवान सिंह,नंद किशोर जी, अंकुर आर्य, अनुज कुमार,आदि लोग उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी तरफ भवाली के फरसौली में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 131 वी जयंती धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय अनुसूचित जाति तथा शोषित वर्ग उत्थान समिति ने किया। वहीं बुजुर्गों ने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान समिति अध्यक्ष अरुण कुमार, पंकज कुमार, जगन्नाथ प्रसाद, दयाल आर्या, हिमांशु आर्य, नवीन कुमार, महेन्द्र आर्या, हरीश आर्य, मोहन चन्द्र आर्य, दिनेश आर्य, हेमा आर्य, सुरेश आर्य, आदि रहे।

To Top

You cannot copy content of this page