धर्म-संस्कृति

बेतालघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

बेतालघाट। शुक्रवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी 132वी जयंती के अवसर पर मंडल बेतालघाट में कार्यक्रम का आयोजन सभी भारतीय जनता पार्टी मंडल बेतालघाट के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे, कार्यक्रम के संयोजक अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्षों और अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर और वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गई।मंडल के महामंत्री विजय कुमार और मनोज पड़लिया द्वारा कार्यक्रम के संयोजक अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश कुमार का स्वागत अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे और कार्यक्रम के संयोजक अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश कुमार द्वारा उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों, पूर्व मंडल अध्यक्षों और अन्य कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्षों आनंद सिंह रावत, दीवानी राम, दिलीप सिंह बोहरा और प्रताप सिंह बोहरा मौजूद रहे।भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर की 132वी जयंती के अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष  दीवानी राम जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह बोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा ने डॉ भीम राव अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का समापन कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव:बारिश के खलल के बाद मेले में लौटी रौनक लोगो ने जमकर की खरीदारी
To Top

You cannot copy content of this page