राजनीति

बेतालघाट में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, जिलाध्यक्ष ने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर पहुंचेंगे जनता के बीच

बेतालघाट: बेतालघाट में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
वहीं बैठक में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी का बेतालघाट महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया।

जिसके चलते भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में पहुंची जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी ,व महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रगति जैन, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम् से बैठक की शुरुआत की गई।

वहीं बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दीपा जोशी ने की।

इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी ने सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को नैनीताल विधानसभा से विधायक सरिता आर्य को भारी मतों से विजई बनाने पर और सरकार बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सप्ताह दिवस के रूप में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ता निस्वार्थ रूप से कार्य करेंगे। इसी के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे। ताकि आम जन सरकार द्वारा चलाई जा रही जनउपयोगी योजनाओं का लाभ उठा सकें। वहीं बैठक का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री रितु तिवाड़ी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ लोकगीत ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

इसी के साथ बेतालघाट स्थित दुर्गा पूरी धाम में श्री मद देवी भागवत कथा में पहुंचकर महिला मोर्चा ने माता का आशीर्वाद लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं जीवन वर्षा संगम कला समिति की अध्यक्ष वर्षा आर्य व सचिव प्रगति जैन द्वारा भिटौली कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

जिसके चलते दस गरीब महिलाओं को भिटौली भेंट की और रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसी के साथ समिति के पदाधिकारियों ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में आए व्यास जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस दौरान बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, भवाली मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा आर्य, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ज्योति बोहरा, महिला मोर्चा मंडल मंत्री नीमा देवी , मंडल मंत्री ज्योति आर्य, मंडल मंत्री विमला नेगी, कोषाध्यक्ष राधा जलाल, सोशल मीडिया रेनू हरबोला ,मीडिया प्रभारी प्रेमा जलाल, मंडल मंत्री चित्रा जैडा, मंडल मंत्री नंदी खुल्बे, मंडल मंत्री हेमा चौधरी, गीता बोहरा, नीमा बोहरा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष माया पंत, उपस्थित रहे।

To Top

You cannot copy content of this page