राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी का किया पुतला दहन

नैनीताल। गुरुवार को तल्लीताल में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए,कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पार्टी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन कर रही भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का कहना है कांग्रेस लगातार महिला उत्पीड़न करती है,साथ ही महिला विरोधी है। कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के साथ की गई अभद्रता के लिए माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक इंद्र आर्या ने लोगो को थिरकने पर किया मजबूर

इस दौरान सभासद प्रेमा अधिकारी, गजाला कमाल,विमला अधिकारी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपिका बिनवाल,प्रगति जैन, शिवांशु जोशी,भावना मेहरा,विक्रम रौठर,मारुती साह,आयुष भंडारी,भगवत रावत, आरती बिष्ट, गणेश वर्मा, कैलाश रौतेला, कृष्णा साह, धीरज कुमार,कविता त्रिपाठी,सीएस गरवाल, पंकज रौठर आदि मौजूद रहें।

To Top

You cannot copy content of this page