राजनीति

भवाली में भाजपा महिला मोर्चा ने पीएम की कुशलता के लिए किया महा मृत्युंजय मंत्र का जप

भवाली। बीते रोज पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को रोक जाने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं में अत्यधिक आक्रोश हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस व पंजाब सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं भवाली भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशलता के लिए महा मृत्युंजय मंत्र का जप किया।

शुक्रवार को नगर के पौराणिक देवी मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की कुशलता के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप किया। कार्यकर्ताओ ने भगवान शिव व देवी माँ से प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष वर्षा, पिंकी आलोक तिवारी, प्रकाश आर्या, सचिन गुप्ता, पवन भाकुनी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आदेश जारी 17 तक चलेगा मेला 19 तक करना होगा परिसर को पूरा खाली अन्यथा दो लाख का जुर्माना
To Top

You cannot copy content of this page