चुनाव

भवाली में भाजपा पर्यवेक्षको ने टिकट के लिए जानी पदाधिकारियों की राय

भवाली। भाजपा के पर्यवेक्षक राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल व पूर्व राज्य दर्जा मंत्री विनोद आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक के टिकट के लिए पदाधिकारियों की राय जानने के लिए भवाली पहुँचे।

जिसके चलते पर्यवेक्षकों के सम्मुख विधानसभा के 118 पदाधिकारियों ने सभी उम्मीदवारों में 3 उम्मीदवारों के नाम पर्ची में लिखकर पेटी में डाले। जिसे देहरादून में जाकर खोला जाएगा।

वहीं पदाधिकारियों के अनुसार दिनेश आर्य, प्रकाश आर्य, अम्बा दत्त आर्य, मोहन पाल व महिला दावेदार में कमला आर्य को सबसे अधिक वोट पड़ने की संभावना है।

साथ ही पदाधिकारियों ने पार्टी के ही उम्मीदवार को टिकट देने पर जोर दिया। इसी क्रम में सभी दावेदारो को अब टिकट फाइनल होने का इंतजार है।

To Top

You cannot copy content of this page