भाजपा मंडल नैनीताल से संगठन के कार्यों को आसान करने के लिए नवगठित भाजपा नैनीताल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती को ग्राम प्रधान नाईसेला के चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। बता दे कि कुछ माह पूर्व ही भाजपा ने अपने नए गठित मंडल नैनीताल ग्रामीण का अध्यक्ष सुरेश उप्रेती को बनाया था। ग्रामीण मंडल में कोटाबाग तलिया जिला पंचायत एवं ज्योलिकोट-खुर्पाताल जिलापंचायत क्षेत्र आते हैं। मंडल अध्यक्ष के अपने प्रधान पद के चुनाव में व्यस्त रहने के कारण भाजपा को दोनों ही सीटों में हार का सामना करना पड़ा। क्योंकि इस दौरान भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कहे जाने वाले बूथ अध्यक्षों से मंडल अध्यक्ष संवाद स्थापित करने में नाकाम रह गए व उनसे संपर्क नहीं कर पाए। जबकि ग्रामीण मंडल के दो अन्य पदाधिकारी उपाध्यक्ष हेम बहुखंडी खमारी से एवं महामंत्री चन्द्र प्रकाश सनवाल तलिया ग्रामसभा से प्रधान का चुनाव जीतने में सफल रहे।वहीं दूसरी ओर तलिया-कोटाबाग जिला पंचायत क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से मंडल अध्यक्ष की दूरी एवं इसी मंडल में आने वाले अमगड़ी न्याय पंचायत के आधा दर्जन ग्राम सभाओं से पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी ग्रामीण मंडल की नवगठित टीम में जगह नहीं दिया जाना भी हार का प्रमुख कारण बताया जा रहा है।





















लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
