कुमाऊँ

नैनीझील में विधायक सरिता के नेतृत्व भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली

नैनीताल। आजादी अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व रविवार को विधायक सरिता आर्य के नेतृव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वविख्यात नैनीझील में नावों में सवार होकर हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय व अमर शहीदों को याद करते हुए झील में तिरंगा रैली निकाली इस दौरान स्थानीय लोगो सहित सैलानियों ने भी रैली में प्रतिभाग किया।

विधायक सरिता आर्य ने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ के मौके पर अमर वीर शहीदों को याद करते हुए पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगो को अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करते हुए तिरंगों का वितरण भी कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ लोकगीत ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट अरविंद पडियार सभासद गजाला कमाल आशु उपाध्याय भूपेंद्र बिष्ट रोहित भाटिया संतोष कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

To Top

You cannot copy content of this page