चुनाव

भाजपा आप पार्टी का बढ़ते जनाधार को देखकर करने लगे हैं गलत बयानबाजी: नगर अध्यक्ष शाकिर अली


नैनीताल। शनिवार को आम आदमी पार्टी नगर इकाई ने पार्टी कार्यालय मल्लीताल में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें आम आदमी पार्टी नगर इकाई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आम आदमी पार्टी को देश के लिए खतरा बताने वाले बयान की कड़े शब्दों में आलोचना और निदां करते हुए कहा कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी का उतराखण्ड में बढ़ते हुए जनाधार को देखकर बुरी तरह घबरा गए हैं, इसलिए इस तरह के बयान देकर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि, आज भारतीय जनता पार्टी को अच्छी तरह से समझ में आ गया है, कि उतराखण्ड में परिवर्तन की लहर है, और 14 फरवरी को उतराखण्ड की जनता परिवर्तन करने जा रही है, और प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की भष्ट्र सरकार को उखाड़ने जा रही है, इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री इस प्रकार का बयान दे रहे हैं।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि, भाजपा को पता है, कि उन्होंने इन पांच सालों में राज्य की जनता को छलने का ही काम किया है, अब जब चुनाव में अपनी जमीन खिसकती देखकर रहे हैं, तो आम आदमी पार्टी को खतरा बता रहे हैं।
बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शाकिर अली द्वारा तथा संचालन नगर महामंत्री महेश आर्या द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कूर्मांचल बैंक की 42वीं साधारण वार्षिक बैठक कुल व्यवसाय 3.866.67 करोड़ शुद्ध लाभ 23.1करोड़

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का, प्रमोद सहदेवा, सुनील कुमार, विध्या देवी, नवीन उप्रेती, विनोद कुमार, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, आदि कार्यकर्ता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page