नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी ने बीते रोज पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना को साजिश करार दिया भाजपा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब की कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि राज्य की पुलिस ने क्या जानबूझकर प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ते को झूठा आश्वासन दिया, कैसे प्रदर्शनकारी उनके काफिले तक पहुंचे और जब सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क साधने की कोशिश की तो क्यों कोई संवाद नहीं किया गया। घटना के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में पंजाब सरकार के खिलाफ काफी रोष है। और जगह-जगह भाजपा द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
गुरुवार को नैनीताल के मल्लीताल पंत पार्क में मंडल अध्यक्ष आनंद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पंजाब सरकार का पुतला दहन किया गया।
मंडल अध्यक्ष आनंद ने कहा कि बार-बार जनता द्वारा कांग्रेस को अस्वीकार करने पर कांग्रेस बौखला गई है।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, हरीश बिष्ट,उमेश गढ़िया विश्वकेतु,भूपेंद्र बिष्ट,मोहित रौतेला,विक्की राठौर,कलावती असवाल आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
