राजनीति

भाजपा ने साकार किया लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे को: विधायक सरिता


नैनीताल। सितारगंज से लगातार दूसरी बार के विधायक सौरव बहुगुणा को धामी सरकार में पशुपालन,दुग्ध विकास,मत्स्य पालन,गन्ना विकास,चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास व सेवायोजन विभाग सौपे गए है। देहरादून सचिवालय में पहली कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद मंगलवार को काबीना मंत्री सौरव बहुगुणा नैनीताल पहुंचे,इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व नैनीताल क्लब में नैनीताल विधानसभा की विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी व फूलमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।
वही विधायक सरिता ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे शौरभ बहुगुणा के पिताजी के साथ काम करने का मौका मिला है, और अब आपके साथ भी काम करने का मौका मिला है, आप आज प्रदेश का नेतृत्व कर रहे है आपको बधाई आप के नेतृव में प्रदेश में एक बार विकास की गति में तेजी आएगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि कार्यकर्त्ताओं की मेहनत व जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है।
सरिता ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि में कांग्रेस में लड़की हु लड़ सकती हूं कि लिए संघर्ष कर रही थी और भाजपा ने मेरे उस नारे को साकार कर दिया। इस दौरान उन्होंने नैनीताल विधानसभा के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। आगे उन्होंने कहा है कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक बार फिर से उत्तराखंड में विकास की गति में तेजी आएगी।
इस दौरान नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट,दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा,जीवंती भट्ट,रीना मेहरा,भावना मेहरा,गजाला कमाल,मोहन नेगी,भगवत रावत,तुशी साह,कलावती असवाल,मोहित साह,अतुल पाल,मोहित रौतेला,गोपाल बिष्ट,भूपेंद्र बिष्ट,प्रगति जैन,मीनू,हेमलता,विश्वकेतु,हरीश भट्ट,रोहित भाटिया,अरुण कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जमीयत उलेमा-ए-हिंद शहर नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन
To Top

You cannot copy content of this page