चुनाव

भाजपा जिलाध्यक्ष ने नैनीताल डीएसबी परिसर से एबीवीपी प्रत्याशी को विजयी बनाने के कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

मंडल के प्रत्येक बूथ पर आवश्यक रूप से सुना जाये ‘मन की बात’ कार्यक्रम

नैनीताल क्लब में गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक

नैनीताल। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट गुरुवार को नैनीताल क्लब पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में कार्यकर्ताओं से आने वाले निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद, एवं भाजपा समर्थित सभासदों के चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया गया।

उन्होंने इस मौके पर डीएसबी परिसर के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद के
प्रत्याशी मोहित पंत के पक्ष में प्रचार कर उनकी जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक इंद्र आर्या ने लोगो को थिरकने पर किया मजबूर

साथ ही 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को मंडल के प्रत्येक बूथ पर आवश्यक रूप से सुने जाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान भाजपा जिला मंत्री प्रकाश आर्य, जिला सोशल मीडिया अध्यक्षभुवन भट्ट समेत बड़ी संख्या में मंडल कार्यकर्ता एवं अभाविप के सदस्य शामिल रहे।

To Top

You cannot copy content of this page