भीमताल।गुरुवार को पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हुई है।वही नैनीताल जनपद के सभी 8 ब्लॉकों में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी थी।वही भीमताल विधानसभा की सबसे हॉट सीट जिला पंचायत मेहरागांव व जंगलियागांव पर भाजपा की साख दांव पर लगी है।तो क्षेत्र पंचायत सीट के लिए गेटिया प्रथम से पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट व देवीधुरा से पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे की साख भी दांव पर लगी है।क्योंकि दोनों ही प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख के प्रबल दावेदार माने जा रहे है।वही 11 बजे तक कि मतगणना के बाद जंगलियागांव जिला पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल चनोतिया ने निर्दलीय प्रत्याशी विपिन जंतवाल से पीछे चल रहे है।हालांकि अभी अलचौना हेडिया,चाफ़ी के बॉक्स खुले जाने बाकी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
