कुमाऊँ

नगर के प्रतिष्ठित कॉलेज पर कर्मचारी ने लगाए आरोप,कर्मचारी के समर्थन में उतरी भाजपा व भारतीय मजदूर संघ

नैनीताल। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले शुक्रवार को नगर के प्रतिष्ठित कॉलेज के कर्मचारियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने प्रबंधन पर कॉलेज के ही कर्मचारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कॉलेज गेट पर धरना प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भारतीय मजबूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय निवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर के प्रतिष्ठित कॉलेज के कर्मचारी ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रबंधन द्वारा उनसे आवास को खाली किए जाने का दबाव बनाने पर और अपने बूढ़े माता-पिता को स्कूल कैंपस से बाहर किए जाने का स्कूल प्रबंधन के आदेश का विरोध करते हुए कॉलेज गेट पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि अगर कॉलेज प्रबंधन द्वारा अपने आदेश को वापस नहीं लिया गया तो मजदूर संघ आंदोलन करने पर मजबूर होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पितृपक्ष प्रारंभ: तर्पण व पिंडदान की पूरी कहानी ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी की जुबानी

इस दौरान मदन सिंह गैंडा,वीरेंद्र खंक्रियाल,पूरन चंद्र, बंटू आर्य,भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,अरविंद पडियार,सभासद मनोज साह जगाती,मोहन नेगी,कैलाश रौतेला,राहुल पुजारी,अरुण कुमार,राजेंद्र प्रसाद,सीएस पांडे,दिनेश कटियार,महेंद्र सिलेलान,अंकित,विनय कटियार,जयंती देवी,रेनु कोहली,दीपमाला,निर्मला देवी,राकेश कुमार,बची चंद्र, आनंद भट्ट,अनिल कुमार,आयुष भंडारी आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page