कुमाऊँ

नैनी झील में पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बना प्रवासी पक्षी पनकंवा


पक्षी की फोटो छायाकार रत्ना साह ने किया अपने कैमरे में कैद
नैनीताल। सरोवर नगरी देश दुनिया में लोकप्रिय शहर है और प्रकृति ने इस शहर की बहुत कुछ दिया है। लेकिन यह नगर जीवजगत विभिन्नताओं से भरा है। इन दिनों नैनीझील में साइबेरिया मूल का प्रवासी कर्मोरेट पक्षी पनकंवा पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पक्षी की फोटो नगर की छायाकार रत्ना साह ने अपने कैमरे में कैद कर इसकी जानकारी बताई। यह पक्षी की यह खासियत है कि पक्षी पानी के अंदर 15 मिनट तक रह सकता है और झील में तरह-तरह की कलाबाजी करने वाला पक्षी स्थानीय लोगों और पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। और नैनीझील के बीचो बीच इस पर मौज मस्ती करते इन दिनों नजर आ रहे है। नैनीझील में पर्यटक पनकव्वे की फोटो खींचते हुए दिखाई दे रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के छात्रों ने पौधारोपण के लक्ष्य को किया पार
To Top

You cannot copy content of this page