चुनाव

बिग ब्रेकिंग अगर भाजपा से टिकट मिलता है तो छोड़ देंगी कांग्रेस: पूर्व विधायक सरिता आर्या


नैनीताल। चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता है जनप्रतिनिधियों द्वारा टिकट के लिए अक्सर दलबदल किए जाते रहते हैं इसी क्रम में नैनीताल विधानसभा सीट से भी कांग्रेस से टिकट मिलने की संभावनाएं समाप्त हो चुकी पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भी कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो सकती हैं, सूत्रों के अनुसार सरिता आर्य ने कहा है कि अगर भाजपा उनको टिकट देती है तो वे भाजपा में शामिल हो सकती हैं।
बता दे की भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए संजीव आर्य नैनीताल सीट से कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं जिसको लेकर बीते दिनों कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए  हेम आर्य के बाद अब टिकट के शर्तो पर पूर्व विधायक सरिता आर्य भी कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शाम भजनों की गूंज से गूंजा ताकुला, दिन में भंडारे का आयोजन
To Top

You cannot copy content of this page