चुनाव

बिग ब्रेकिंग:भाजपा ने भीमताल विधानसभा से राम सिंह कैड़ा पर खेला दांव


भीमताल। नैनीताल सीट पर सरिता आर्य को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है तो वहीं भीमताल विधानसभा सीट पर राम सिंह कैड़ा के नाम पर मुहर लगा दी है।
बता दें कि भीमताल विधानसभा सीट से पूर्व काबीना मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज शाह धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित कुछ माह पूर्व भाजपा में शामिल हुए राम सिंह कैड़ा ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। लेकिन शुरू से ही टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे विधायक राम सिंह कैड़ा पर भाजपा ने भरोसा जताते हुए उनको अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएमएएम योजना द्वारा कृषि यंत्रों की बुकिंग नही होने पर काश्तकारों में आक्रोश लगाया साठ-गांठ का आरोप
To Top

You cannot copy content of this page