चुनाव

बिग ब्रेकिंग भीमताल विधानसभा:कांग्रेस को लगा झटका कई नेता हुए भाजपा में शामिल


भीमताल। भीमताल विधानसभा में चुनाव से कुछ दिन पूर्व शुक्रवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट के नेतृत्व में शुक्रवार को भीमताल में कांग्रेस के पीसीसी सदस्य व वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख धारी कृपाल सिंह मैहरा, पुष्कर सिंह मैहरा, पूर्व जेष्ट प्रमुख रघु आर्या, जिला उपाध्यक्ष नैनीताल कांग्रेस पूरन सिंह डंगवाल व पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ओखलकांडा हरेंद्र बर्गली आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  कूर्मांचल बैंक की 42वीं साधारण वार्षिक बैठक कुल व्यवसाय 3.866.67 करोड़ शुद्ध लाभ 23.1करोड़

बता दें कि धारी ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख कृपाल सिंह मेहरा टिकट नहीं मिलने से नाराज थे और आघात मेहरा ने शुक्रवार को आखिरकार केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली, जिसके बाद अब भीमताल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दान सिंह भंडारी को कुछ हद तक मुश्किलें बढ़ सकती हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा को इसका फायदा मिल सकता है

To Top

You cannot copy content of this page