चुनाव

बिग ब्रेकिंग भीमताल विधानसभा:टिकट नही मिलने से आघात मनोज साह ने भाजपा से दिया इस्तीफा


भीमताल। भाजपा द्वारा कुमाऊं की सबसे हॉट सीट भीमताल विधानसभा से विधायक राम सिंह कैड़ा के नाम पर मुहर लगाने के बाद कैड़ा व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं टिकट नहीं मिलने से आघात पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह अब निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
बता दे कि भाजपा की ओर से राम सिंह कैड़ा,पूर्व काबिना मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट,पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा व धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी द्वारा दावेदारी की गई थी। लेकिन कुछ माह पूर्व भाजपा में शामिल हुए राम सिंह कैड़ा के नाम पर पार्टी ने मुहर लगा दी।
ऐसे में बीते 5 वर्षों से टिकट के लिए तैयारी कर रहे मनोज साह को टिकट नहीं मिलने के बाद उनके द्वारा निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है,और इसका संकेत वे टिकट वितरण से पूर्व ही भीमताल में चुनावी कार्यालय खोल कर दे चुके थे। इसका खामियाजा भी राम सिंह कैड़ा व भाजपा को उठाना पड़ सकता है।
वहीं दूसरी ओर मुकेश बोरा व आशा रानी की नाराजगी भी कैड़ा को दूर करनी होगी तथा 2017 चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोविंद बिष्ट ने भीमताल ब्लॉक से सबसे ज्यादा वोट हासिल किए थे,और अगर उनकी नाराजगी भी दूर नहीं होती है, तो इसका खामियाजा भी कैड़ा को उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  इंटर स्कूल महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता पर ऑल सेंटस ब्लू का कब्जा
To Top

You cannot copy content of this page