चुनाव

बिग ब्रेकिंग भीमताल विधानसभा: कांग्रेस नेत्री पूर्व जिप सदस्य पूनम बिष्ट लड़ेंगी चुनाव, देखे वीडियो


भीमताल। बीते रोज कांग्रेस द्वारा अपनी पहली लिस्ट जारी करने के बाद प्रदेश में कई जगह विरोध के स्वर उठने लगे हैं। वहीं भीमताल विधानसभा सीट से कांग्रेस द्वारा पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूनम बिष्ट ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी दान सिंह भंडारी की मुश्किलें बढ़ सकती है।


सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूनम बिष्ट ने कहा कि प्रियंका गांधी की लड़की हो लड़ सकती हूं के नारे से प्रेरित होकर उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है, और मंगलवार को वे नामांकन पत्र खरीदेंगी। इस दौरान उंन्होने टिकट वितरण को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं, हालांकि उन्होंने कहा है कि उनके नेता प्रीतम सिंह व रंजीत रावत है और उनके निर्देशों के हिसाब से ही वे आगे की रणनीति तैयार करेंगी।
बता दें कि अगर पूनम बिष्ट चुनाव लड़ती है तो इसका नुकसान कांग्रेस प्रत्याशी दान सिंह भंडारी को भुगतना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानियत की मिसाल नंदा देवी महोत्सव:डोला भृमण में मुस्लिम भाइयों ने भी की सेवा

To Top

You cannot copy content of this page