राजनीति

भवाली भाजपा महिला मोर्चा: भगवती सुयाल उपाध्यक्ष,रती बंसल महामंत्री,सुधा,तनुजा और नीमा मंत्री व पिंकी नाईक सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त

भवाली: भवाली में जिला महामंत्री प्रगति जैन व पूर्व जिला महामंत्री भावना मेहरा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा मंडल की बैठक आयोजन किया गया। वहीं बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वर्षा आर्य ने की।

बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान महिला मोर्चे में हुए परिवर्तन और चुनाव के उपरांत मोर्चे के पुनर्गठन के विषय में चर्चा की गई। साथ ही बैठक के दौरान मोर्चे में कुछ नियुक्तियां की गई और कुछ नए पदाधिकारियों को नामित किया गया।

जिसके चलते भगवती सुयाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। रती बंसल को महामंत्री, सुधा, तनुजा और नीमा को मंत्री व पिंकी नाईक को सोशल मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिवस पर नौकुचियताल में मैराथन का आयोजन

इसी के साथ बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर सदस्यों से चर्चा की गई। साथ ही 19 अप्रैल को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के आयोजन के विषय में भी चर्चा हुई।

इस दौरान बैठक में पूर्व जिला महामंत्री भावना मेहरा, जिला महामंत्री प्रगति जैन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वर्षा आर्य, उपाध्यक्ष ज्योति साह व भगवती सुयाल, रति बंसल, सुधा, पिंकी, नीमा, तनुजा, मीना बिष्ट आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page