चुनाव

भीमताल विधानसभा: मोदी तुझसे बैर नही कैड़ा तेरी खैर नही:देखे वीडियो


भीमताल। भाजपा द्वारा कुमाऊं की सबसे हॉट सीट भीमताल विधानसभा से विधायक राम सिंह कैड़ा के नाम पर मुहर लगाने के बाद कैड़ा व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं टिकट नहीं मिलने से आघात पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह अब निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।इसके लिए उनके द्वारा भीमताल में  जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की जिसके बाद करीब 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया वही बैठक में मनोज साह के समर्थकों द्वारा नारेबाजी की गई कि मोदी तुझसे बैर नहीं राम सिंह कैड़ा तेरी खैर नहीं।
बता दे कि भाजपा की ओर से राम सिंह कैड़ा,पूर्व काबिना मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट,पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा व धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी द्वारा दावेदारी की गई थी। लेकिन कुछ माह पूर्व भाजपा में शामिल हुए राम सिंह कैड़ा के नाम पर पार्टी ने मुहर लगा दी।
ऐसे में बीते 5 वर्षों से टिकट के लिए तैयारी कर रहे मनोज साह को टिकट नहीं मिलने के बाद उनके द्वारा निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है,और इसका संकेत वे टिकट वितरण से पूर्व ही भीमताल में चुनावी कार्यालय खोल कर दे चुके थे। इसका खामियाजा भी राम सिंह कैड़ा व भाजपा को उठाना पड़ सकता है।
वहीं दूसरी ओर मुकेश बोरा व आशा रानी की नाराजगी भी कैड़ा को दूर करनी होगी तथा 2017 चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोविंद बिष्ट ने भीमताल ब्लॉक से सबसे ज्यादा वोट हासिल किए थे,और अगर उनकी नाराजगी भी दूर नहीं होती है, तो इसका खामियाजा भी कैड़ा को उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क में मिट्टी के ढेर ने ले ली थी नैनीताल घूमने आए पांच छात्रों के की जान
To Top

You cannot copy content of this page