कुमाऊँ

भीमताल झील को सफाई के लिए 24 साल से है इंतजार। झील की वर्ष 1998 में हुई थी सफाई

भीमताल। मिनी पर्यटन के नाम से मशहूर भीमताल

झील की सफाई का मामला लगभग तीन दशक से अधर पर लटका पड़ा है। जिसको लेकर नगर वासी एवं पर्यटन व्यवसायी झील की सफाई न होने से काफी चिंतित है। और गाद-मिट्टी भरने से झील की गहराई भी कम हो रही है। विभागीय सर्वे के आंकड़ो के अनुसार 1985 में भीमताल झील की गहराई 22 मीटर थी जबकि वर्तमान में घटकर 17 मीटर ही रह गई हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता झील प्रेमी पूरन चंद्र बृजवासी…..  

ब्रजवासी ने कहा कि भीमताल झील की सफाई एवं गाद-मिट्टी निकासी के लिए उनके द्वारा पूर्व में कई बार मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी, कुमाऊँ आयुक्त, विधायक, सांसद, पर्यटन मंत्री, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री तक ज्ञापन भेजे गए किन्तु झील आज भी गाद-मिट्टी निकासी और सफाई के इंतजार में है। जिसको लेकर एक बार फिर से उन्होंने जिलाधिकारी से झील व उसमें आने वाले नालों की सफाई व रोकथाम के लिए विशेष कार्य योजना तैयार कर बजट पास करने कि मांग की है। और कहा किहर साल गाद-मिट्टी भरने से झील की गहराई कम हो रही है और झील के पानी की स्टोरेज क्षमता कम हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की राजनीति सबसे निम्न स्तर की:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य
To Top

You cannot copy content of this page