नैनीताल

भीमताल को 2024 तक प्रदेश का श्रेष्ठ विकास खंड बनाने के लिए किए जा रहे है प्रयास:ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट

भीमताल। भीमताल ब्लॉक कार्यालय में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख डॉ बिष्ट ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओ को सुना व उनका निस्तारण का आश्वासन दिया।

बिष्ट ने कहा कि भीमताल को 2024 तक प्रदेश का श्रेष्ठ विकास खंड बनाने के लिए प्रयास किया जायेगा। उन्होंने विकास खंड मे चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। तथा बीते दिनों नौकुचियाताल में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ फोड़ करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की मांग की। 

यह भी पढ़ें 👉  जमीयत उलेमा-ए-हिंद शहर नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन

इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे, प्रदीप कुमार, पवन बेलवाल, पूरन भट्ट, महेश भंडारी  गणेश आर्या, रघुनाथ बोरा, दुर्गा दत्त पलड़िया,  प्रधान जया बोहरा लता पलड़िया आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page