चुनाव

भीमताल विधानसभा: केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा के लिए मांगे वोट


भीमताल। 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार प्रसार में जुड़ चुके हैं, वही भीमताल विधानसभा सीट से भी सभी जनप्रतिनिधियों का चुनाव प्रचार प्रसर चरम सीमा पर पहुंच चुका है।
शुक्रवार को नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट के सांसद व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने भीमताल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा के लिए भीमताल के लोगों से भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन तथा भीमताल की जनता के आशीर्वाद से भीमताल विधानसभा सीट पर भाजपा का परचम लहराया जाएगा, साथ ही उत्तराखंड में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधानसभा प्रभारी समीर आर्या,दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा,धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, भीमताल मण्डल अध्यक्ष मनोज भट्ट, रामगढ़ मण्डल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अधोडा के ग्रामीणों की फजीहत पीएमजीएसवाई नही ले रहा सुध:डॉ.हरीश बिष्ट
To Top

You cannot copy content of this page