चुनाव

भीमताल विधानसभा: कैड़ा पहले नंबर पर दूसरे में लाखन तीसरा मनोज और चौथे में भंडारी

भीमताल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह खेड़ा चुनाव खर्च में रहे नंबर वन

भीमताल। बीते सोमवार को लोकतंत्र के महापर्व का उत्तराखंड में समापन हो चुका है और आगामी 10 मार्च को परिणाम घोषित किए जाएंगे।वही इस बार चुनाव आयोग द्वारा प्रत्याशियों की खर्च सीमा को 28 लाख से बड़ा कर 40 लाख किया गया था।

आचार संहिता लागू होने से लेकर 12 फरवरी तक नैनीताल जनपद में खर्च के मामले में सबसे आगे भीमताल से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा रहे। उन्होंने बड़े-बड़े प्रत्याशियों को पछाड़ 26.64 लाख रुपये खर्च किए हैं। इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी ने 23.88 लाख रुपए खर्च कर दूसरे, तो वही लालकुआं सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 20 लाख खर्च कर तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग सड़क धंसने व पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी सुरक्षा को लेकर आवागमन बंद

भीमताल विधानसभा 
राम सिंह कैड़ा (भाजपा) 2664901
लाखन सिंह नेगी (निर्दलीय) 2388311
मनोज साह (निर्दलीय) 1923899
दान सिंह भंडारी (कांग्रेस) 1109872
हरीश चंद्र जोशी (यूकेडी) 796599
संजय कुमार पांडेय (आप) 628796

To Top

You cannot copy content of this page