चुनाव

भीमताल विधानसभा:भाजपा प्रत्याशी कैड़ा को झेलना पड़ सकता है भीतरघात


भीमताल। भाजपा ने कुमाऊं की सबसे हॉट सीट भीमताल विधानसभा से विधायक राम सिंह कैड़ा के नाम पर मुहर लगा दी है, जिसके बाद कैड़ा व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए राम सिंह कैड़ा की राह आसान नहीं रहने वाली है।
बता दे कि भाजपा की ओर से राम सिंह कैड़ा,पूर्व काबिना मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट,पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा व धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी द्वारा दावेदारी की गई थी। लेकिन कुछ माह पूर्व भाजपा में शामिल हुए राम सिंह कैड़ा के नाम पर पार्टी ने मुहर लगा दी।
ऐसे में बीते 5 वर्षों से टिकट के लिए तैयारी कर रहे मनोज साह व गोविंद बिष्ट के अरमानों पर पानी फिर गया है। जिसके चलते भीतरघात की  संभावनाएं भी बढ़ गई है और वही अगर मनोज सा निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो इसका खामियाजा भी राम सिंह कैड़ा को उठाना पड़ सकता है, वहीं दूसरी मुकेश बोरा व आशा रानी की नाराजगी भी कैड़ा को दूर करनी होगी अन्यथा कैड़ा की मुश्किलें बढ़ सकती है। वही 2017 चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोविंद बिष्ट ने भीमताल ब्लॉक से सबसे ज्यादा वोट हासिल किए थे,और अगर उनकी नाराजगी भी दूर नहीं होती है, तो इसका खामियाजा भी कैड़ा को उठाना पड़ सकता है।
बता दे कि 2017 चुनाव में राम सिंह कैड़ा की जीत में प्रमुख भूमिका निभाने वाले ओखलकांडा ब्लॉक के केडी रुबाली भी कैड़ा से नाराज होकर पूर्व विधायक व कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी दान सिंह भंडारी के साथ चले गए है, ऐसे में राम सिंह कैड़ा को अपने ग्रह ब्लॉक ओखलकांडा से भी काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  करक चतुर्थी पर विशेष जाने शुभ महूर्त व छलनी से चंद्र दर्शन का कारण:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी
To Top

You cannot copy content of this page