कुमाऊँ

भवाली:श्रमिक दिवस पर नाराज हुए श्रमिक,दो माह से वेतन न मिलने पर व्यक्त किया रोष

भवाली: भवाली स्थित फरसौली रोडवेज कार्यशाला में श्रमिक दिवस पर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने बैठक की।

बैठक में दो माह का वेतन न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही 2 मई से धरना प्रदर्शन कर वृहद आंदोलन चलाने की चेतावनी दी।

इस दौरान प्रदेश संयुक्त मंत्री एल डी पालीवाल ने बताया कि संगठन द्वारा 15 अप्रेल को यूनियन द्वारा निगम प्रबन्धक को कर्मचारी समस्याओं के समाधान हेतु नोटिस दिया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान निगम प्रबन्धक द्वारा संगठन से वार्ता नही की गई व कर्मचारियों का शोषण ,उत्पीड़न करना शुरू कर दिया गया।

जिसके चलते यूनियन नोटिस की निर्धारित तिथि पर आंदोलन करेगी। साथ ही एलडी पालीवाल ने कहा कि वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी द्वारा निगम मुख्यालय के आदेशों की अवहेलना की जा रही है व श्रम कानूनों के आदेशों की भी अवहेलना की जा रही है। उन्होंने कहा यूनियन के किसी कर्मचारी का शोषण नही होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर मेले के दुकानदारों ने लगाया अभद्रता का आरोप

एलडी पालीवाल ने बताया कि कर्मचारी यूनियन के आंदोलन के दौरान कुमाऊ से लेकर गढ़वाल मैदान से लेकर पहाड़ तक सभी सेवाएं बंद हो सकती है । इससे पूर्व भी यूनियन ने फरवरी 2021 में आंदोलन किया था तब भी भवाली डिपो पूर्ण रुप से बंद रहा।

To Top

You cannot copy content of this page